पोखरा (नेपाल), 17 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को यहां कहा कि क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए दक्षिण एशियाई देशों के बीच संपर्क महत्वपूर्ण है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के एक ट्वीट के मुताबिक, दक्षेस के मंत्री परिषद के 37वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए संपर्क बेहद महत्वपूर्ण है और सांस्कृतिक व लोगों के बीच का संबंध संपर्को से स्वाभाविक तौर पर बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों को प्रगतिशील तरीके से सोचना चाहिए और अपने आर्थिक संपूरकताओं को उपयोग में लाने के लिए समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया उत्साह, रचनात्मकता तथा आर्थिख विकास के क्षेत्र के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है।
dharmpath.com dharmpath