गुवाहाटी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में बुधवार को जब मालदीव के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में खेलने उतरेगी तो उसका मकसद मालदीव से पहले मैच में मिली हार का बदला लेना भी होगा।
भारत टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका से 0-2 से हार गया था।
मालदीव ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 3-1 से हरा चुकी है। ऐसे में अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो वह गोलअंतर के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
टीम के कोच ली जॉनसन ने कहा, “हमारे पास जीत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। टीम को दोबारा खड़ा होना होगा और सकारात्मक रहना पड़ेगा।”
उन्होंने कहा, “हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमें मनमाफिक परिणाम दे सकते हैं। यह उन पर निर्भर करता है कि वह मैदान पर कैसा खेल दिखाते हैं।”
उन्होंने कहा, “पिछले मैच में मिली हार से खिलाड़ी निराश हैं। उन्हें पता है कि उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यह उनके लिए काफी जरूरी है।”
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर पाई थी। पहले हाफ में टीम को गोल करने के कई मौके मिले थे।
जॉनसन ने इस पर कहा, “हम जो बीत गया उसके बार में नहीं सोच रहे। हम आश्वस्त हैं। हमें बस अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath