दक्षिण एशिया खेल : यू-23 भारतीय फुटबाल टीम का सामना बांग्लादेश से

गुवाहाटी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम दक्षिण एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में शनिवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी।

गुवाहाटी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम दक्षिण एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में शनिवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी।

भारत ने मालदीव को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

पिछले मैचों में टीम के प्रदर्शन पर टीम के कोच ली जॉनसन का कहना है कि टीम ने मालदीव के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा, “हमने 90 मिनट अच्छा खेल खेला। पहले हाफ में हमारी रक्षापंक्ति थोड़ी कमजोर थी लेकिन दूसरे हाफ में हमने उसमें सुधार किया।”

विपक्षी टीम पर जॉनसन ने कहा, “आप किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं ले सकते। अगर हमें फाइनल में खेलना है तो हमें पेशेवर तरीके से खेलने की जरूरत है।”

जॉनसन ने कहा कि अगर हमें जीतना है तो हमें अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “हमें पूरे मैच में बहुत ध्यान से खेलना होगा। अगर हम पूरे मैच में एकाग्रता से खेल पाए तो हमारे मैच जीतने की संभावना ज्यादा होगी।”

भारत ने अंक तालिका मे दूसरा स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने ग्रुप मुकाबलों में एक मैच हारा था और एक में जीत दर्ज की थी।

इस मैच में भारत स्ट्राइकर सुमित पासी के बिना उतरेगी जिन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493