इंफोसिस ने की 1 करोड़ रुपये के इंफी मेकर अवार्डस की घोषणा

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को इंफी मेकर अवार्डस- इंडिया शुरू करने की घोषणा की। इंफी मेकर अवार्डस- इंडिया हर साल दिया जाएगा और इसके तहत एक करोड़ की राशि दी जाएगी

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस अवार्ड को शुरू करने का उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ के रचनात्मक जज्बे को प्रेरित करना और लोगों को निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस अवार्डस को सबसे सितंबर 2015 में इंफोसिस फाउंडेशन यूएसए द्वारा अमेरिका में शुरू किया गया था।

भारत में इन अवार्डस को शुरू करने पर इंफोसिस फाउंडेशन यूएसए की चेयरपर्सन, वंदना सिक्का ने कहा, “हम रोमांचित हैं कि इंफी मेकर्स वैश्विक रूप ले रहा है और यह ‘मेक इन इंडिया’ के जज्बे को जगाने में मदद करेगा और आधुनिक पीढ़ी के अविष्कारकों को प्रेरित करेगा।”

इन अवार्डस के जरिए, इंफोसिस भारत के उन योग्य निर्माणकर्ताओं को सम्मानित व पुरस्कृत करेगा, जिनके विचारों व समाधानों में वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने की क्षमता है।

इंफी मेकर अवार्डस- इंडिया हर साल दिया जाएगा। पहली बार 1 मार्च, 2016 को शुरू हो रहे इस अवार्ड में नामांकन के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी अपने काम की वीडियो 1-15 अप्रैल, 2016 के बीच इंफी मेकर अवार्डस- इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इस अवार्ड के विजेताओं को एक करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

इस बारे में प्रवीण राव, मुख्य परिचालन अधिकारी, इंफोसिस ने बताया, “निर्माण का सिद्धांत विचार का अनुसरण करता है और उस विचार को मूर्त रूप प्रदान करता है। इंफी मेकर अवार्ड – इंडिया का उद्देश्य ऐसे विचारों एवं प्रोजेक्ट्स को सम्मानित कर लोगों को ‘निर्माण कार्य’ के लिए प्रोत्साहित करता है, जिनसे हमारे समय की समस्याओं को हल करने में मदद मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493