‘दक्षिण एशिया में शांति, विकास से जुड़ा है दुनिया का भविष्य’

इस्लाबाद, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि दुनिया का भविष्य दक्षिण एशिया में शांति और विकास से जुड़ा हुआ है।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, शरीफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध चाहता है और वह क्षेत्रीय विकास के लिए संपर्क बढ़ा रहा है।

तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (तापी) गस पाइपलाइन परियोजना के बारे में शरीफ ने कहा कि परियोजना पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी और विकास और समृद्धि के लिए क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग के नए द्वार खोलेगी।

शरीफ ने कहा कि परियोजना देश को सस्ती गैस और सस्ती बिजली उपलब्ध कराएगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति कायम करने के लिए हर संभव सहायता करेगा।

शरीफ ने अफगान नेतृत्व को युद्ध से त्रस्त देश में शांति और सुलह प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

शरीफ ने कहा कि अफगान और तालिबान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए पाकिस्तान अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493