युआन डॉलर के मुकाबले 4 साल के निचले स्तर पर

चीन विदेशी मुद्रा विनिमय व्यापार प्रणाली (सीएफईटीएस) ने कहा कि युआन सोमवार को 137 आधार अंक की कमजोरी के साथ प्रति डॉलर 6.4495 पर पहुंच गया।

युआन पर सीआईसीसी मैक्रो टीम की सोमवार को जारी रपट में कहा गया है, “पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा संचालित सीएफईटीएस ने गत शुक्रवार को युआन के लिए एक व्यापार-भारित सूचकांक शुरू किया। इस सूचकांक के बास्केट में सीएफईटीएस में सूचीबद्ध 13 मुद्राओं को शामिल किया गया है, जिसका भार उस देश के साथ चीन के व्यापार पर आधारित होता है।”

पीबीओसी ने कहा कि बाजार को मुद्राओं के बास्केट के संदर्भ में युआन की ताकत को देखना चाहिए न कि सिर्फ डॉलर के संदर्भ में।

सीआईसीसी के विश्लेषकों ने कहा, “पीबीओसी इस बास्केट के संदर्भ में युआन को मोटे तौर पर स्थिर रखना चाह सकता है, जबकि डॉलर के मुकाबले लचीला रखना चाह सकता है।”

चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समतूल्यता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समतूल्यता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493