दक्षिण कश्मीर में गोलीबारी

श्रीनगर, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा कि आतंकवाद रोधी ‘राष्ट्रीय राइफल्स’ (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अलवानी गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद देर बुधवार इलाके को घेर लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षा बलों ने घेराबंदी बढ़ा दी, जिसके बाद कुछ गोलाबारी की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन उसके बाद गोलाबारी नहीं हुई। गुरुवार तड़के सूर्योदय होते ही आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।”

अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों के हमले का जवाब दिया जा रहा है। अभियान अब भी जारी है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या छिपे हुए आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का डिविजनल कमांडर अबु दुजाना भी शामिल है, अधिकारी ने कहा, “जब तक अभियान पूरा नहीं होता, हम कुछ नहीं कह सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493