दक्षिण कश्मीर में पुलिसकर्मी की हत्या

श्रीनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अलगाववादी आतंकवादियों ने शनिवार को एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल खुर्शीद अहमद गनई ड्यूटी के लिए कोइल गांव स्थित अपने घर से निकले ही थे कि आतंकवादी सामने आ गए और काफी करीब से उन्हें गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।”

दो दिन पहले पुलवामा जिले में ही भीड़ में छिपे आतंकवादियों ने भीड़ नियंत्रित कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंके थे, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493