दक्षिण के फिल्मी सितारों से प्रेरणा ले रहे पंकज

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी, शकीला की बायोपिक के लिए वर्ष 1980 और 1990 के दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों से प्रेरणा ले रहे हैं।

वह जल्द ही इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें अभिनेत्री ऋचा चड्ढा शकीला की भूमिका में दिखेंगी। पंकज इस फिल्म में एक कलाकार और निर्माता के रूप में होंगे।

पंकज ने कहा, “वर्ष 1990 के दशक के दौरान मैंने जो फिल्में देखी हैं, उनके सभी कलाकार प्रेरणा रहे हैं, क्योंकि मैं खुद दक्षिण भारतीय भूमिका निभा रहा हूं।”

अपने किरदार में ढलने के लिए पंकज अपने व्यवहार और विशेषताओं का निरीक्षण करने के लिए सितारों के पुराने साक्षात्कार देख रहे हैं।

वह किरदार की आंतरिक रूप से तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493