यूरोपीय सुपर कप के फाइनल में रियल मैड्रिड को हराना चाहते थे : कोस्टा

मैड्रिड, 17 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोपीय सुपर कप के फाइनल में रियल मैड्रिड को 4-2 से हराने के बाद एटलेटिको मैड्रिड के स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा ने कहा कि वह अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को यूरोपीय टूर्नामेंट के फाइनल में हराना चाहते थे।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, फाइनल मुकाबले में एटलेटिको ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और अतिरिक्त समय तक गए मैच को 4-2 से अपने नाम किया।

डिएगो कोस्टा ने कहा, “उन्होंने हमें दो फाइनल में हराया था। हम उनके खिलाफ यूरोपीय टूर्नामेंट का फाइनल जीतना चाहते थे। नए सीजन की शुरुआत से पहले हमारे आत्मविश्वास का बढ़ना बहुत जरूरी था, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हम बहुत प्रेरित हैं और हम हर ट्रॉफी के लिए लड़ेंगे।”

स्पेनिश लीग के अपने पहले मुकाबले में एटलेटिको सोमवार को वालेंसिया का सामना करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493