सियोल, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के साथ तनाव के बीच दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी वायुसेना ने कोरियाई प्रायद्वीप में संयुक्त रक्षा अभ्यास किया।
सियोल स्थित अमेरिकी प्रशांत कमान के मुताबिक, सैन्य अभ्यास किसी अनिर्दिष्ट तारीख को किया गया और इसमें दोनों देशों के कई रेजीमेंट की इकाइयां शामिल हुईं।
कमान ने कहा, “क्षेत्रीय अभ्यास से दोनों देशों के बीच एक स्थायी साझेदारी का निर्माण करने के उद्देश्य के साथ दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों को एक-दूसरे की हथियार प्रणालियों और क्षमताओं से परिचित होने का मौका मिला।”
समाचार एजेंसी ने कमान के हवाले से कहा, यह पहली बार है कि सहयोगी वायुसेना ने कोरियाई प्रायद्वीप पर कम दूरी का प्रशिक्षण किया, जिसका उद्देश्य प्राथमिक हथियार प्रणाली के युद्ध में नाकाम होने पर माध्यमिक साधनों का उपयोग करते हुए दुश्मन के विमानों को निशाना बनाना है।
dharmpath.com dharmpath