दक्षिण कोरिया, अमेरिका का संयुक्त नौसैन्य अभ्यास शुरू

सियोल, 27 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया व अमेरिका ने शुक्रवार को व्यापक स्तर पर एक संयुक्त नौसैन्य अभ्यास शुरू किया। यह वार्षिक सैन्य अभ्यास ‘फोल ईगल’ का हिस्सा है। दक्षिण कोरिया की नौसेना ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, छह दिनों तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत दक्षिण कोरिया के दक्षिण में स्थित शहर पोहांग में हुई है। इसमेंदोनों देशों के 4,100 नौसैनिक तथा 3,500 मरीन्स हिस्सा ले रहे हैं।

यह सैन्य अभ्यास फोल ईगल सैन्य अभ्यास का हिस्सा है, जो दो मार्च को शुरू होकर 24 अप्रैल तक चला। फोल ईगल में लगभग दो लाख दक्षिण कोरियाई, जबकि 3,700 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं।

यह सैन्य अभ्यास एक अप्रैल तक चलेगा। इसमें दक्षिण कोरिया की नौसेना के 30 जहाज व पनडुब्बियां, 14,500 टन का एक हेलिकॉप्टर वाहक जहाज, 7,600 टन का एजिस डेस्ट्रॉयर तथा 1,200 टन का एक पोत हिस्सा ले रहा है। इसके अलावा, अमेरिका का 41,000 टन का उभयचर असॉल्ट जहाज यूएसएस बॉनहोम रिजर्ड, 25,000 टन का एक उभयचर मालवाहक जहाज यूएसएस ग्रीन बे तथा 15,000 टन का एक उभयचर डॉक जहाज यूएसएस अशलैंड हिस्सा ले रहा है।

इस अभ्यास में दोनों देशों के लगभग 80 विमान तथा 40 बख्तरबंद वाहन हिस्सा लेंगे।

संयुक्त सुरक्षाबलों को समुद्री टोह लेने व घुसपैठ को रोकने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493