दक्षिण कोरिया, अमेरिका ने प्योंगयांग पर दबाव बनाने को सहमति जताई

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री युन ब्युंग-से ने अमेरिका के विदेश मंत्री से दिन में इससे पहले बातचीत की और इस बात पर सहमति जताई।

बयान के मुताबिक, “आगे और परमाणु परीक्षण तथा उकसावे को रोकने के लिए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ उत्तर कोरिया को कड़ी चेतावनी भरा संदेश भेजने पर सहमति जताई।”

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के सातवें अधिवेशन के दौरान देश के सफल परमाणु कार्यक्रम को लेकर जश्न मनाया।

दोनों पक्षों ने उत्तर कोरिया के सातवें अधिवेशन तथा प्योंगयांग द्वारा आगे किसी संभावित उकसावे का आकलन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493