मदर्स डे पर अली, तुषार, कार्तिक ने की मां की तारीफ

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल, तुषार कपूर और कार्तिक आर्यन ने प्यार और समर्थन देने के लिए अपनी-अपनी मां की सराहना की। मदर्स डे रविवार को मनाया जाएगा।

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल, तुषार कपूर और कार्तिक आर्यन ने प्यार और समर्थन देने के लिए अपनी-अपनी मां की सराहना की। मदर्स डे रविवार को मनाया जाएगा।

अली के लिए मां उनकी ताकत का ‘स्तंभ’ हैं।

अली ने कहा, “जब तक मैं मां के साथ रहा वह मेरे लिए स्तंभ की तरह थी जबकि मेरे पिता दूसरे देश में काम करते थे। हमें एक-दूसरे की जरूरत थी। उनके लिए कठिन समय था लेकिन उन्होंने कभी दिखाया नहीं।”

‘फुकरे’ के अभिनेता ने साझा किया, “मेरी मां स्कूल से पहले ही टिफिन तैयार कर देती थीं और कई बार वह बीमार होती थीं और फिर भी मुझे स्कूल छोड़ने जाती थीं। यही वजह है कि मैं विनम्र और मजबूत हूं।”

पिछली बार मिलाप झवेरी की फिल्म ‘मस्तीजादे’ में नजर आ चुके तुषार ने कहा कि मां की जगह कोई नहीं ले सकता।

उन्होंने कहा, “मां एक दोस्त, विश्वासपात्र और प्रोत्साहन का एक बड़ा स्रोत है! जब मैं उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पाता तो मुझे बुरा लगता है लेकिन हम दोनों जानते हैं कि हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं। कोई भी मां की जगह नहीं ले सकता।”

‘प्यार का पंचनामा 2’ में नजर आ चुके कार्तिक ने कहा कि वह अपनी मां के बेहद करीब हैं।

उन्होंने कहा, “मेरी मां मेरे बेहद करीब हैं भले ही वह अपने शहर वापस चली गई हैं लेकिन हम रोजाना बात करते हैं। मैं उनसे सबकुछ साझा करता हूं। मेरे माता-पिता का बड़ा सहयोग है, खासतौर पर मेरी मां का।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493