दक्षिण कोरिया : अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

सियोल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के पहाड़ी प्रांत गंगवोन में सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसके दो पायलटों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हेलिकॉप्टर एएच-64 स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6.20 पर वोन्जू शहर में एक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

रपट के मुताबिक, नीचे गिरते समय हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493