दक्षिण कोरिया का मिसाइल परीक्षण विफल : उत्तर कोरिया (लीड-1)

सियोल, 22 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा किया गया मिसाइल परीक्षण विफल रहा। माना जा रहा है कि हवा में जाकर मिसाइल में विस्फोट हो गया।

सियोल, 22 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा किया गया मिसाइल परीक्षण विफल रहा। माना जा रहा है कि हवा में जाकर मिसाइल में विस्फोट हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने फोन के जरिए कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर स्थित वोनसान के पास एक मिसाइल का परीक्षण किया और उसे विफल माना जा रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जमीन से छोड़े जाने के ठीक बाद हवा में जाकर मिसाइल में विस्फोट हो गया।

मिसाइल परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के जारी सैन्य अभ्यास ‘की रिजॉल्व एंड फोल ईगल’ के जवाब में ताकत का प्रदर्शन करने के लिए किया गया था।

फोल ईगल सैन्य अभ्यास एक मार्च से शुरू हुआ था और यह अप्रैल के अंत तक जारी रहेगा।

उत्तर कोरिया ने इस अभ्यास को उत्तर की ओर आक्रमण की तैयारी करार देते हुए इसकी निंदा की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493