गोवा में भाजपा के प्रमोद सावंत विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

पणजी, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रमोद सावंत को बुधवार को गोवा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। वह दो बार से भाजपा के विधायक हैं।

भाजपा विधायक ग्लेन टिक्लो ने प्रमोद सावंत (44) के नाम का प्रस्ताव दिया। सावंत ने कांग्रेस के एलिक्सो रेगिनाल्डो को हराया। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन हुए चुनाव में सावंत ने रेगिनाल्डो को 15 के मुकाबले 20 मतों से हराया। यह चुनाव विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष भाजपा विधायक सिद्धार्थ कुंकोलिएंकर की देखरेख में हुआ।

अपनी नई भूमिका ग्रहण करने करने के बाद सावंत ने कहा कि वह अध्यक्ष के रूप में निष्पक्ष भूमिका निभाएंगे। वह संकुएलिम से विधायक हैं।

सावंत ने कहा, “मैं निष्पक्ष रहूंगा। सभी को समान अवसर दिया जाएगा। नए और पुराने विधायकों के लिए प्रशिक्षण कक्षाएं होंगी। विधायकों को मुद्दे व सवाल उठाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493