सलमान, कटरीना फिर साथ-साथ

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के एक गाने की शूटिंग के लिए साथ हुए हैं। यह 2012 की सफल फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है, जिसमें सलमान और कटरीना की जोड़ी ने खूब वाहवाही बटोरी।

फिल्म ‘सुल्तान’ के अभिनेता ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “हम ‘टाइगर जिंदा है’ में फिर साथ आ रहे हैं।”

तस्वीर में अभिनेता काले रंग का सूट पहने हुए हैं, जबकि कटरीना ने हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहना हुआ है और उनके कंधों पर जुल्फें लटक रही हैं।

यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग फिलहाल आस्ट्रिया में टिरोल की खूबसरत जगहों पर हो रही है। टीम ने आस्ट्रिया के ऐतिहासिक गोल्डन रूफ में सलमान व कटरीना पर फिल्माए गाने की शूटिंग पूरी कर ली है।

फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान के साथ काम कर चुके अली अब्बास जफर इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं।

फिल्म इस साल क्रिसमस के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493