दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क गिरफ्तार

उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत सजा दिए जाने की संभावना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश ने बयान में कहा कि पार्क के खिलाफ लगे प्रमुख आपराधिक आरोपों को न्यायोचित ठहराया जा सकता है और उनके द्वारा साक्ष्यों को नष्ट करने की संभावना बनी हुई है।

अदालत ने पार्क के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पिछले सप्ताह अभियोजकों ने पार्क की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि गुरुवार को पार्क मामले में नौ घंटे तक सुनवाई चली जो देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सुनवाई रही।

पार्क ने अदालत के फैसले के लिए रातभर इंतजार किया। इस दौरान वह सियोल अदालत के पासवाली सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट अभियोजकों के कार्यालय में इंतजार करती रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493