न्यूयॉर्क पुलिस में पाकिस्तानी मूल के शख्स की नियुक्ति

इस्लामाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी मूल के एक शख्स ने इतिहास रच दिया है वह न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) की आपातकालीन इकाई में शामिल होने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं।

एनवाईपीडी की मुस्लिम ऑफिसर्स सोसाइटी की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, सार्जेट अली जावेद पहले मुस्लिम ही नहीं बल्कि एनवाईपीडी में शामिल होने वाले पहले पाकिस्तानी भी हैं।

डॉन न्यूज ने इन ट्वीट के हवाले से बताया, “सार्जेट अली जावेद ने इतिहास रच दिया है। वह एनवाईपीडी में शामिल होने वाले पहले मुस्लिम अमेरिकी नागरिक और पहले पाकिस्तानी अमेरिकी भी हैं।”

इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी ट्वीट के जरिए जावेद को बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493