दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ने अयोध्या में दीपोत्सव में हिस्सा लिया

लखनऊ, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग-सूक ने मंगलवार शाम अयोध्या में दीपोत्सव में हिस्सा लिया और सरयू तट पर तीन लाख मिट्टी के दीयों को जलते देखा। वह फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या किए जाने की घोषणा की भी साझी बनीं।

यह भव्य प्रदर्शन राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘दीपोत्सव’ का दूसरा संस्करण था।

अधिकारियों ने कहा कि कुल 3,01,152 दीये जलाए गए और नदी के घाट का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स’ में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ने पवित्र नदी की आरती की और लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

‘राम की पैड़ी’ को बैंगनी, लाल और पीले रंग से सजाया गया और भगवान राम के जीवन पर आधारित लेसर शो का प्रदर्शन किया गया।

कोरिया की प्रथम महिला ने इससे पहले क्वीन हाऊ मेमोरियल पार्क की आधारशिला रखी, जिसे राज्य और दक्षिण कोरिया की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से बनवाया जा रहा है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर उत्तर प्रदेश सरकार 24.66 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसका लक्ष्य मंदिर से भरे इस शहर में विदेशी पर्यटकों को खींचना है, साथ ही उप्र और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक रिश्ते को मजबूती प्रदान करना है।

आदित्यनाथ ने इस मौके पर अयोध्या में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की, जिसका नाम अयोध्या के पूर्व राजा दशरथ के नाम पर होगा। उन्होंने हवाईअड्डे की भी घोषणा की, जिसका नाम भगवान राम के नाम पर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की पहचान भगवान राम से हैं, इसलिए फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493