सियोल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया से संभावित खतरों व पलटवार के तरीकों में इजाफा करने पर चर्चा के लिए दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री तथा अमेरिका के नौसेना सचिव ने यहां चर्चा की।
समाचार एजेंसी योनहाप की शुक्रवार की एक रपट के मुताबिक, रक्षा मंत्री हान मिन-कू ने अमेरिका के नौसेना सचिव राय माबस से सियोल में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में मुलाकात की।
मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “कोरियाई प्रायद्वीप तथा पूर्वोत्तर एशिया में तेजी से बदलते हालातों के बीच मंत्री हान ने सियोल व वाशिंगटन के बीच नजदीकी बातचीत का आह्वान किया।”
अमेरिकी नौसेना अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कोरिया व अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहद मजबूत हैं और पूर्वोत्तर एशिया में शांति व स्थिरता बनाए रखने में इसे मुख्य भूमिका निभाना चाहिए।
मंत्रालय ने कहा कि नौसेना अधिकारी ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) अध्यक्ष जनरल ली सुन-जिन तथा नौसेना चीफ ऑफ स्टाफ एडमिनिस्ट्रेशन जुंग हो-सुप से भी मुलाकात की।
इस दौरान, अमेरिकी आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष जांग जून-क्यु से मुलाकात की और सेओंगझू में साल 2017 तक थाड की तैनाती सहित कई लंबित मुद्दों पर बातचीत की।
dharmpath.com dharmpath