सायना ने मुंबई में करवाई दाहिने घुटने की सर्जरी

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शनिवार को मुंबई के कोकिलाबेन धिरुभाई अंबानी अस्पताल में अपने दाहिने घुटने की सर्जरी कराई।

सर्जरी के बाद सायना ने ट्विटर पर हंसती हुई स्माइली के साथ पट्टियों में लिपटे अपने दाहिने पैर की तस्वीर साझा की है और लिखा है ‘सर्जरी के बाद’।

हालांकि इससे पहले किए गए ट्वीट में सायना ने कहा था कि वह काफी डरी हुईं हैं और पूरी रात सो नहीं सकीं।

सर्जरी के बाद सायना चार महीनों तक कोर्ट से दूर रहेंगी।

डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में उनकी चिकित्सकीय टीम ने सनिया की सर्जरी की जो सफल रही।

सानिया को चारों ओर से ट्विटर पर सर्जरी के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं और सानिया ने सर्जरी के बाद सभी का आभार भी व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493