दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मून जे इन और उनकी पत्नी किम जूंग सूक की अगुवाई की।

राष्ट्रपति मून रविवार को भारत के दौरे पर पहुंचे थे। उनके साथ 100 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी है।

उन्होंने सोमवार को नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। यह फैक्ट्री 129,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैली है।

वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी आधिकारिक वार्ता करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493