दक्षिण कोरिया के संगीतकार प्योंगयांग में प्रस्तुति देंगे

सियोल, 30 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के संगीतकार एक दशक से ज्यादा समय बाद पहली बार इस सप्ताहांत उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे। अगले महीने दोनों देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन होने वाला है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों का के-पॉप बैंड रेड वेलवेट, गर्ल्स जनरेशन के सिओह्यून, दिग्गज गायक चो योंग-पिल, ली-सून-ली व रॉक स्टार यून डो-ह्यून उन 190 लोगों में शामिल है, जो उत्तर कोरिया में होने वाले एक व 3 अप्रैल के संगीत कार्यक्रम के लिए जाएंगे।

कुछ प्रतिनिधिमंडल ने संबंधों के टूटने से पहले उत्तर कोरिया में 1990 व 2000 के दशक में अपनी प्रस्तुति दी थी। लेकिन, 2005 में संगीत कार्यक्रमों को रोक दिया गया।

उत्तर कोरिया की राजधानी की अपनी पहली यात्रा को याद करते हुए यून ने सीएनएन से कहा कि उनके बैंड के एक सदस्य को उसके बाल के पीले होने के कारण प्रस्तुति देने से लगभग रोक दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493