मेक्सिको सिटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक मेक्सिको सिटी ने ‘हाइब्रिड टैक्सी’ के एक प्रोटोटाइप की शुरुआत की है। यह जल्द ही सड़कों पर नजर आएगी और रोजाना की कैब की तुलना में 50 फीसदी कम उत्सर्जन करेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेयर मिगुल ने गुरुवार को प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा कि पहले चरण में इन नए मॉडलों में से 50 को अप्रैल में शुरू किया जाएगा।
सरकार पर्यावरण अनुकूल विकल्प के साथ सभी परंपरागत टैक्सियों की जगह पर इसे लाने की योजना बना रही है, जिससे 60 फीसदी ईंधन भी बचेगा।
सरकार आसपास के विभिन्न इलाकों में इलेक्ट्रिक रिचॉर्ज स्टेशन की स्थापना करेगी। यह कार्यक्रम धीरे-धीरे पूरी राजधानी में शुरू हो गया है।
मेक्सिको सिटी में करीब 2.2 करोड़ निवासी हैं, जिन्होंने बीते दो सालों में उच्च ओजोन स्तर की वजह से करीब 100 पर्यावरणीय अलर्ट का सामना किया है।
मेक्सिको सिटी व आसपास के 18 शहरों में साल 2016 से वाहनों के गैस उत्सर्ज को लेकर नए संघीय नियमों को कड़ा किया गया है।
dharmpath.com dharmpath