समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सेना ने विशेष सुरक्षाबलों के 250 सैनिकों और करीब 20 हेलीकॉप्टरों के साथ युद्धाभ्यास किया।
इस युद्धाभ्यास के दौरान ऐसी परिस्थिति की परिकल्पना की गई, जिसमें उत्तर कोरिया ने दक्षिणी क्षेत्र में मुख्य बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ आतंकवादी हमले की धमकी दी है।
युद्धाभ्यास में दक्षिण कोरिया के देसी सुरियन हेलीकॉप्टर, सीएच-47 चिनूक और यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर सहित अन्य हेलीकॉप्टर शामिल हुए। इनके जरिए विशेष सुरक्षाबलों के अधिकारियों को दुश्मनों की घुसपैठ वाले आभासी इलाकों में ले जाया गया।
इस युद्धाभ्यास को एक सप्ताह पहले शुरू हुए अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्धाभ्यास फॉल ईगल से जोड़कर देखा जा रहा है।
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के इस युद्धाभ्यास को ‘ड्रेस रिहर्सल’ करार देते हुए इसकी निंदा की। यह युद्धाभ्यास 30 अप्रैल तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath