दक्षिण कोरिया पर हमले के सूत्रधार उत्तर कोरियाई जनरल का निधन

सियोल, 11 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया पर 2010 में हुए हमलों के सूत्रधार रहे उत्तर कोरिया के जनरल किम क्योक-सिक (77) का निधन हो गया है। इस हमले में 50 लोग मारे गए थे।

समाचार पत्र ‘रोदोंग’ ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारी किम कैंसर से पीड़ित थे और रविवार को श्वास संबंधी परेशानी के बाद उनकी मौत हो गई।

यह सैन्य कट्टरपंथी 2007 से लेकर 2009 तक देश का रक्षा मंत्री भी रहा था।

दक्षिण कोरिया सरकार अपने बयान पर कायम है कि 2010 में उत्तर कोरिया के वरिष्ठ जनरल ने दक्षिण कोरिया के जहाज चेओनन को समुद्र में डूबोने की साजिश रची थी। इसके साथ ही वह दक्षिण कोरिया के योनप्योंग द्वीप पर बम विस्फोट मामले में भी दोषी हैं, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493