स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुसार, देश में आज मध्यरात्रि में मर्स का अंत हो जाएगा।
डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार, अगर मर्स के मरीज की मौत के 28 दिन बाद कोई अन्य मामला सामने नहीं आता है, तो मान लिया जाता है कि इस बीमारी का क्षेत्र से प्रकोप खत्म हो गया है।
दक्षिण कोरिया में 20 मई को मर्स का पहला मरीज सामने आया था। इसके बाद 186 लोग इसकी चपेट में आए थे, जिनमें से 38 की मौत हो गई थी।
दक्षिण कोरिया मिडिल ईस्ट के बाहर मर्स से सर्वाधिक संक्रमित हुआ देश बन गया है।
dharmpath.com dharmpath