मनीषा ने टाली राजकुमार संतोषी की फिल्म

चेन्नई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक एएमआर रमेश ने कहा कि अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने राजकुमार संतोषी की हिंदी फिल्म टाल दी है। उन्होंने आगामी तमिल कन्नड़ द्विभाषी फिल्म ‘ओरु मेलिया कोडू’ के साथ वापसी कर रही हैं।

मनीषा हाल ही में गर्भाशय के कैंसर से उबरी हैं।

रमेश ने आईएएनएस से कहा, “वह राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म में वापसी करने वाली थीं। लेकिन जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो पहले वह इसे करने के लिए तैयार हो गईं। अब वह संतोषी की फिल्म पर काम कर रही हैं।”

रहस्यमयी हत्या पर आधारित फिल्म में अर्जुन सरजा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म हाई प्रोफाइल हत्या पर आधारित है। पत्नी को मार डाला जाता है और उसका पति हत्या का प्रथम संदिग्ध है। मनीषा पीड़िता का किरदार निभा रही हैं, जबकि शाम उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अर्जुन जांच अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।”

इस अफवाह को खारिज करते हुए कि उनकी फिल्म की कहानी सुनन्दा पुष्कर की हत्या पर आधारित है।

रमेश ने कहा, “मैंने यह कहानी बहुत पहले लिखी थी। यह संयोग है कि कहानी मिलती जुलती है, लेकिन मेरी फिल्म इस मामले पर आधारित नहीं है।”

फिल्म 22 जनवरी, 2016 को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493