कमेटी के उपाध्यक्ष एवजेनी सेरेब्रेनिकोव के मुताबिक, कमेटी सैन्य योजना को लेकर रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर मिसाइलें तैनात करने पर फैसला कर सकता है, ताकि दक्षिण कोरिया में मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती के प्रभाव को रोका जा सके।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, “अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की दक्षिण कोरिया में तैनाती के मद्देनजर, अपनी रक्षा योजना पर हम विचार करेंगे।”
उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्रालय के सहयोग से इस दिशा में प्रभाव को मजबूत करने के लिए हम फैसले लेंगे।”
dharmpath.com dharmpath