उप्र : सीट को लेकर ट्रेन में चाकूबाजी, 5 घायल

घायलों को सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह घटना गुरुवार की है। आनंद विहार स्टेशन पर ट्रेन की जेनरल बोगी में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष को मऊ रेलवे स्टेशन पर उतरना था। हमलावर पक्ष ने सुनियोजित तरीके से मोबाइल फोन पर बात करके करीब 20 की संख्या में अपने गांव के युवकों को बुला लिया। स्थिति को भांपते हुए पीड़ित पक्ष ने अपने साथ की एक महिला को जीआरपी थाने भेजा।

पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन ट्रेन आगे बढ़ने लगी। इधर, युवकों ने लाठी-डंडे, घूंसा व चाकू से हमला कर दिया। इससे पूरी बोगी में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर गए।

इस घटना में रोहित साव (20), अभिषेक कुमार (19) दीपक कुमार (17), आशीष (16) व रत्नेश कुमार (16) घायल हो गए।

सभी घायलों को बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सहायता से उतारकर सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रोहित की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, ट्रेन लगभग 16 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493