दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 138 हुए

सियोगल, 13 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्परटोरी सिंड्रोम (मर्स) के शनिवार को 12 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 138 हो गई है। मर्स पीड़ित 67 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मर्स के जो 12 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से चार दाजियोन शहर स्थित दाचियोंग हॉस्पीटल एंड कोंयांग यूनिवर्सिटी हॉस्पीटल में भर्ती एक मरीज से संक्रमित हुए।

दो अन्य मामले सियोल स्थित सैमसंग मेडिकल सेंटर के आपातकालीन कक्ष में भर्ती एक अन्य मरीज से संक्रमण के बाद सामने आए।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 12 मरीजों में एक एंबुलेंस का चालक भी शामिल है, जो पिछले सप्ताह मर्स पीड़ित दो मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंचा था।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने कहा कि वह मर्स से निपटने के लिए मौजूदा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के परिणाम की समीक्षा करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493