जेनेवा, 13 जून (आईएएनएस)। यमन के हालात पर संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में जेनेवा विचार-विमर्श सोमवार से शुरू होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के सूचना सेवा निदेशक अहमद फवजी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
फवजी के अनुसार, यह अपने तरह की पहली चर्चा होगी, जिसके तहत यमन संकट की शुरुआत से लेकर अब तक के हर पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और समाधान की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून और यमन के विशेष राजदूत इस्माइल उल्द शेख अहमद जेनेवा में यमन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।
बान रविवार को जेनेवा पहुंचेंगे और अपराह्न् में गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के महासचिव एवं 16 राजदूतों के दल से मुलाकात करेंगे।
जीसीसी के सदस्य राजदूतों में चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड्स, मिस्र और तुर्की के राजदूत शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath