राष्ट्रपति भवन ‘ब्लू हाउस’ से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मध्य सियोल के ग्वांघवामुन स्क्वायर पर सैकड़ों लोगों ने कड़ाके की सर्दी के बावजूद पार्क के इस्तीफे की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। ‘ब्लू हाउस’ में ही राष्ट्रपति का कार्यालय और आवास है।
पार्क पर अपनी विश्वासपात्र चोई सून-सिल की संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप है। वहीं चोई पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी संस्थाओं के लिए धन उगाही करने का आरोप है।
पार्क के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव शुक्रवार को नेशनल एसेम्बली में 56 के मुकाबले 234 मतों से पारित हो गया था। सत्तारूढ़ सेनुरी पार्टी के 128 सदस्यों में से लगभग आधे सदस्यों ने महाभियोग के पक्ष में मतदान किया था, जिससे जाहिर होता है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरीं राष्ट्रपति को इस मामले में अपनी पार्टी के सांसदों का भी समर्थन प्राप्त नहीं था।
dharmpath.com dharmpath