इराकी संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद रोधी सेवा (सीटीएस) के सुरक्षा बलों ने मोसुल के चार और जिलों- अल-कादशियाह अल-उओला, अल-मुरोर, अल-शेखाकयाह व अल-मिसराक को मुक्त करा लिया है और इनके इमारतों पर इराकी झंडा फहरा दिया है।
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने देश के दूसरे सबसे शहर मोसुल को फिर से सरकारी नियंत्रण में लेने के लिए एक बड़ा अभियान चलाए जाने की घोषणा की थी।
तब से, इराकी सुरक्षा बल मोसुल के पूर्वी किनारे तक पहुंच गए हैं और वे इस शहर के अन्य इलाकों की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath