विफल पेरिस हमले के सिलेसिले में गिरफ्तार व्यक्ति पर अभियोग

पेरिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक दिसंबर को हमले के विफल प्रयास के सिलसिले में एक व्यक्ति पर अभियोग लगया गया है। खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों ने यह हमला विफल कर दिया था। फ्रांस की आतंकवाद रोधी अदालत के न्यायाधीश ने शनिवार को हमले के प्रयास के संदिग्ध पर अभियोग लगाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूज चैनल बीएफएमटीवी ने कहा, “31 वर्षीय संदिग्ध को इस सप्ताह गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आतंकवादी व अपराधिक संगठन से जुड़े होने और आतंकवादी संगठन के लिए हथियार हासिल करने, रखने और मुहैया कराने के आरोप में जांच चल रही थी।”

जांचकर्ताओं को संदेह है कि उसने पेरिस में एक दिसंबर को हमले को अंजाम देने की साजिश करने वाले गिरोह को हथियार मुहैया कराए थे।

पिछले महीने हमले के एक विफल प्रयास के लिए चार फ्रांसीसी और मोरक्को के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया था।

पेरिस अभियोजक फ्रांस्वा मोलिंस के मुताबिक, वे इस्लामिक स्टेट के एक कमांडर के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

इन युवकों ने जिनकी उम्र 35 से 41 वर्ष के बीच है, एक मेट्रो स्टेशन और धार्मिक स्थलों के अलावा हाई प्रोफाइल पुलिस ठिकानों, एम्यूजमेंट पार्क और पेरिस के चैम्प्स-एलिसी एवेन्यू में स्थित दुकानों को निशाना बनाने की साजिश की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493