दक्षिण कोरिया में शीतलहर का प्रकोप

कोरिया मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी सियोल का तापमान रविवार को शून्य से 18 डिग्री नीचे सेल्सियस दर्ज किया गया। जनवरी 2001 के बाद यह सबसे ठंडा मौसम रहा है।

सियोल में सोमवार को तापमान शून्य से 14 डिग्री नीचे सेल्सियस रहा, लेकिन मंगलवार तक तापमान में वृद्धि की संभावना है।

देशभर में शीतलहर की चेतावनी सोमवार दोपहर तक हटा ली गई। दक्षिण कोरिया में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तेज हवाएं, भारी बर्फबारी की वजह से कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़क गया है।

जेजू द्वीप में भारी बर्फबारी की वजह से द्वीप सोमवार तक तीन दिनों के लिए बाकी प्रभाग से अलग हो गया। जेजू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लगभग 90,000 लोग फंसे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493