दक्षिण कोरिया में 240000 कारें वापस मंगाने के आदेश

सियोल, 12 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सरकार ने शुक्रवार को वाहन निर्माता ह्युंडई और किया मोटर्स को उनकी 2,40,000 कारों को वापस मंगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश एक व्हिसिलब्लोअर द्वारा किए गए भंडाफोड़ के बाद जारी किया गया।

बीबीसी की रपट के मुताबिक, पहली बार दक्षिण कोरिया की सरकार ने अनिवार्य रूप से वाहनों को वापस मंगाने के आदेश जारी किए हैं।

शुरुआत में ह्युंडई और किया ने सरकारी आदेश को मानने से मना किया था, लेकिन बाद में उन्होंने आदेश के अनुपालन की घोषणा की।

कोरिया हेराल्ड के मुताबिक, भूमि, अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय ने कारों के 12 मॉडल को वापस मंगाने के आदेश दिए थे, जिसमें ह्युंडई की लक्जरी सेडान जेनसिस और इक्वस के साथ ही सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान अवांते भी शामिल थी। इनमें उत्पादन दोष और दोषपूर्ण पुर्जो के कारण इन्हें वापस मंगाने का आदेश दिया गया है।

मंत्रालय ने यह कदम ह्युंडई के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा कारों के 12 मॉडल में दोष का भंडाफोड़ करने के बाद उठाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493