नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होने वाली 26वीं दक्षिण क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक शनिवार को होनी है।
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होने वाली 26वीं दक्षिण क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक शनिवार को होनी है।
दक्षिण क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और पुडुच्चेरी शामिल हैं।
उम्मीद की जा रही है कि परिषद में शामिल सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय और राज्य सरकारों के अधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।
क्षेत्रीय परिषदों का गठन राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत किया गया था। ये सलाहकार की भूमिका निभाती हैं। ये आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक कल्याण, भाषाई अल्पसंख्यकों, सीमा विवाद जैसे तमाम मुद्दों पर केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों को सलाह देती हैं।
इनकी बैठक साल में एक बार होती है, जिसमें सरकारों के बीच के विवादित मुद्दे निपटाए जाते हैं।
इस बैठक के लिए तटीय सुरक्षा, प्रायद्वीपीय क्षेत्रीय औद्योगिक गलियारा, प्रायद्वीपीय पर्यटन रेलगाड़ियों को चलाने, अंतर्राज्यीय परिवहन समझौते, फल-सब्जी में कीटनाशकों के गलत इस्तेमाल पर रोक, नर्सिग पाठ्यक्रम में एकरूपता जैसे तमाम मुद्दों पर बातचीत प्रस्तावित है।
dharmpath.com dharmpath