दक्षिण चीन सागर पर जापानी खबरों का चीन ने खंडन किया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने कहा, “जापानी पक्ष ने दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर गुट बनाने और चीन को बदनाम करने का प्रयास किया है। हालांकि हमें क्योडो समाचार एजेंसी की जगह कुवैती सरकार की बात सुनने की जरूरत है।”

लू ने यह टिप्पणी एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में क्योडो द्वारा गुरुवार को जारी रपट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए की।

रपट में कहा गया था कि जापान और कुवैत के प्रधानमंत्री इस बात पर सहमत है कि पूर्व और दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति बदलने के चीन के एकतरफा प्रयासों की वजह से पूर्वी एशिया में सुरक्षा का माहौल तेजी से गंभीर हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493