सोनू सूद ने पूरी की ‘कुंग फू योगा’ की शूटिंग

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद ने आगामी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन प्रमुख भूमिका में हैं।

सोनू सून (42) ने ट्विटर के जरिए फिल्म के सेट से अपनी यात्रा साझा की और जैकी की प्रशंसा की। जैकी चैन दुनिया भर में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

सोनू ने जैकी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “फिल्म ‘कुंग फू योगा’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पुरी हुई। क्या यात्रा थी, जैकी चैन जैसे व्यक्ति से मैं पहले कभी नहीं मिला। “

स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित ‘कुंग फू योगा’ बहुभाषी एक्शन-एडवेंचर है।

यह फिल्म भारत और चीन द्वारा सह-निर्मित है। इसमें अमायरा दस्तूर, दिशा पटानी, आरिफ रहमान और जैन कुमार जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493