वेनेजुएला ने ब्राजील से राजदूत वापस बुलाए

कराकास, 14 मई (आईएएनएस)। महाअभियोग का सामना कर रहीं ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ को निलंबित किए जाने के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने वहां से अपना राजदूत वापस बुला लिया है।

मदुरो ने कहा, “हम आज (शुक्रवार) आकलन कर रहे हैं। मैंने ब्राजील में अपने राजदूत अल्बटरे केस्टेलर को कराकास वापस आने को कहा।”

कराकास में पहले से मौजूद केस्टेलर ने मदुरो, विदेश मंत्री डेल्सी रॉड्रिग्ज, उपराष्ट्रपति एरिस्टोबुलो इस्तुरिज और अन्य कई राजनेताओं से मुलाकात की और रौसेफ के निलंबन के बारे में जानकारी दी।

मदुरो ने कहा, “हम ब्राजील के इतिहास के इस दुखद पृष्ठ का आकलन कर रहे हैं। उन लोगों ने ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति के खिलाफ गंदी चाल चल कर इतिहास मिटाने की कोशिश की है।”

ब्राजील के सीनेट में मतदान के बाद गुरुवार सुबह रौसेफ को उनके पद से हटा दिया गया। सीनेट में रौसेफ के खिलाफ महाअभियोग के पक्ष में 55 और विरोध में 22 मत पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493