दुतेर्ते से जब पूछा गया कि चीन के साथ इस मामले से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है, तो उन्होंने कहा, “हम जो अभी कर रहे हैं..बात। यही एकमात्र विकल्प है..बातचीत।”
दुतेर्ते ने फिलीपींस के दौरे पर आए ब्रुनेई के सुल्तान हसन अल बोलकिया के साथ संयुक्त बयान देने के बाद मलकानंग राष्ट्रपति भवन में संवाददाताओं से बात की।
उन्होंने कहा कि ठीक यही बात वह शनिवार को आसियान नेताओं से होने वाली मुलाकात के दौरान कहना चाहेंगे।
दक्षिण-पूर्व एशियाई नेता आसियान आर्थिक समुदाय को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए शनिवार को बैठक करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की स्थिरता व शांति को प्रभावित करने वाले क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
dharmpath.com dharmpath