अमेरिका के अर्कासास में एक सप्ताह में चौथा मृत्युदंड दिया गया

वाशिंगटन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के अर्कासास राज्य में एक सप्ताह के भीतर चौथे शख्स को मृत्युदंड दे दिया गया। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले की आखिरी मिनटों में सुनवाई के मद्देनजर इस पर अस्थाई रोक लगाई गई थी।

कीनीथ विलियम्स (38) को अर्कासास राज्य के पाइन ब्लफ शहर की कमिस जेल में गुरुवार रात प्राणघातक इंजेक्शन के जरिये मृत्युदंड दिया गया। इसी जेल में दो अन्य दोषियों को सोमवार रात घातक इंजेक्शन के जरिए मृत्युदंड दिया गया था। इससे पहले 21 अप्रैल को एक अन्य अपराधी को मृत्युदंड दिया गया था।

विलियम्स को शुरुआत में 1998 में अर्कासस विश्वविद्यालय की चीयरलीडर डोमिनिक हर्ड की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

लेकिन अपनी सजा के एक महीने बाद ही वह अक्टूबर 1999 में जेल से फरार हो गया था।

प्रशासन के अनुसार, विलियम्स ने इसके बाद जेल के पूर्व उप वार्डन सेसिल बोरेन की हत्या कर दी, जिस मामले में साल 2000 में उसे दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493