बिपाश से प्यार हर दिन बढ़ता जा रहा : करण

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का कहना है कि हर गुजरते दिन के साथ उनका पत्नी बिपाशा बसु से प्यार बढ़ता जा रहा है।

करण और बिपाशा रविवार को अपनी शादी का एक वर्ष साल पूरा करेंगे। दोनों वर्ष 2015 की हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में साथ नजर आए थे।

करण ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “आपके खूबसूरत चेहरे को देखते हुए मैं जीवन के कई साल बिता सकता हूं, फिर भी यह काफी नहीं होगा। मैं आपको प्यार करता हूं और एक-एक दिन गुजरने के साथ यह बढ़ता ही जा रहा है। अपना जीवन मेरे साथ बिताने के लिए सहमत होने को धन्यवाद।”

दोनों इससे पहले ‘हेट स्टोरी 3’ में साथ दिखे थे। करण ‘3 देव’ में दिखेंगे, जो अलग धारणा वाली जोड़ी पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493