ली ने यहां मंगोलिया की राजधानी में 11वें एशिया-यूरोप बैठक (एएसईएम) शिखर सम्मेलन के दौरान यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों से आपसी मतभेदों को सुलझाने के उपाय अपनाने का आग्रह किया।
चीन के प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चीन का रुख अंतर्राष्ट्रीय कानून और ‘डिक्लेरेशन ऑन द कंडक्ट ऑफ पार्टीज’ के अनुरूप है।
ली ने कहा कि जापान इस मुद्दे में सीधे तौर पर हस्तक्षेप करने की स्थिति में नहीं है और इसलिए उसे अपने शब्दों का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। इसके साथ ही उसे इस मुद्दे को न तो हवा देनी चाहिए और न ही इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath