समाचार एजेंसी डोगन न्यूज ने कहा कि मरने वालों में तीन पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हुई। जबकि, तीन नागरिक हैं।
दक्षिण-पूर्वी प्रांत मार्दिन के मिदयात स्थित पुलिस मुख्यालय में कार बम हमले में लगभग 30 अन्य घायल हो गए थे।
प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरीम ने कहा कि हमले के पीछे प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) का हाथ है।
यिलदिरीम ने संवाददाताओं से कहा, “यह हमारे लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कठिन है और दृढ़ संकल्प की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath