दक्षेस के अगले महासचिव के लिए पाकिस्तानी राजनयिक का नाम प्रस्तावित

पोखरा (नेपाल), 17 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के अगले अध्यक्ष पाकिस्तान ने इसके महासचिव के लिए अपने राजनयिक अमजद हुसैन बी. सियाल का नाम प्रस्तावित किया है।

पोखरा (नेपाल), 17 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के अगले अध्यक्ष पाकिस्तान ने इसके महासचिव के लिए अपने राजनयिक अमजद हुसैन बी. सियाल का नाम प्रस्तावित किया है।

सियाल के नाम का प्रस्ताव पोखरा में चल रहे दक्षेस की 37वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में रखा गया। साथ ही इसे सदस्य देशों की सहमति के लिए वितरित किया गया है। इसी बैठक में इसकी संपुष्टि होने की उम्मीद है।

सियाल पाकिस्तान विदेश सेवा के राजनयिक हैं और कई देशों में राजदूत रह चुके हैं। वह नेपाल के अर्जुन बहादुर थापा का स्थान लेंगे जो 2017 के मार्च में सेवानिवृत्त होंगे।

सियाल दक्षेस के काठमांडू स्थित सचिवालय में वर्ष 2003 से 2006 तक निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।

पाकिस्तान इस साल 19वें दक्षेस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन की तारीख और स्थान के नाम की घोषणा अभी की जानी है।

दक्षेस के महासचिव का चयन सामान्यतया अंग्रेजी वर्ण क्रम के अनुसार सदस्य देशों में से किया जाता है। महासचिव का कार्यकाल तीन साल का होता है।

नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी ने कहा कि 32 साल के इतिहास में केवल 18 दक्षेस सम्मेलन ही हो पाए हैं।

बैठक के दौरान दक्षेस उपग्रह के लिए भारत को नेपाल की भी स्वीकृति मिल गई। बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव ने इसकी पहले ही स्वीकृति दे दी है।

दक्षेस उपग्रह का इस्तेमाल मौसम की जानकारी के साथ-साथ संचार के लिए भी किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान ने नेपाल के उस प्रस्ताव को सहमति दी जिसमें उसने कहा है कि वह सामाजिक वानिकी प्रबंधन में अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता को साझा करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493