दक्षेस गृह मंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाएंगे राजनाथ

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर में हिंसा के कारण तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) में शामिल देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अगस्त में पाकिस्तान जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की।

तीन व चार अगस्त को होने वाली बैठक में राजनाथ सिंह सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाएंगे।

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान बानी के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के लिए गृह मंत्री पहले ही पाकिस्तान की तरफ ऊंगली उठा चुके हैं। हिंसा में लगभग 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।

साल 2005 में ढाका में सम्मेलन के दौरान दक्षेस के नेतृत्व ने सहमति जताई थी कि दक्षेस देशों के गृह/आंतरिक मंत्री आतंकवाद-रोधी क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए सालाना बैठक करेंगे।

गृह/आंतरिक मंत्रियों की पहली बैठक ढाका में 11 मई, 2006 को हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493